राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया

Must Read

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया

आज दिनांक को 34 वे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के आदेशानुसार एवं निर्देशन में लाल बाग परेड ग्राउंड मैदान में यातायात विभाग जगदलपुर के द्वारा परिवहन विभाग ,तथा स्वास्थ्य विभाग के साथ संयुक्त अभियान चलाकर टैक्सी वाहनों,तीन पहिया वाहनों ,ट्रेक्टर,टिप्पर इत्यादि वाहनों का निरीक्षण ,स्वास्थ्य प्रशिक्षण तथा यातायात जागरूकता हेतु अभियान चलाया गया इस दौरान लगभग 300 से अधिक वाहनों को बुलाकर दस्तावेजो को पूर्ण कराने,वाहनों के फ़िटनेस,परमिट नवीनीकरण कराने ,निर्धारित परमिट से अधिक सवारी ना बैठाने ,नियत गति में वाहन चलाने, स्कूल के बच्चो को वाहन के निर्धारित क्षमता से अधिक नहीं बैठाने ,शराब सेवन कर वाहन ना चलने इत्यादि के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिये गये.

सभी दस्तावेज पूर्ण पाये जाने पर पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा संबंधित को पुष्पुच्छ देकर सम्मानित किया गया साथ ही आये हुए सभी वाहनों में यातायात पुलिस के द्वारा रेडियम/ रिफ्लेक्टिव टेप लगाया गया इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा वाहन चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया.

इस दौरान पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह ,नगर पुलिस अधीक्षक  विकास कुमार , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  योगेश देवांगन, उप पुलिस अधीक्षक दिलीप कोसले, उप पुलिस अधीक्षक यातायात  संतोष जैन यातायात प्रभारी अभिजीत भदौरिया आरटीओ निरीक्षक  आबिद ख़ान तथा स्वास्थ्य विभाग,परिवहन विभाग तथा यातायात विभाग जगदलपुर के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.

Latest News

नाट्य समीक्षा: “क्रॉस पर्पज” नागपुर में मन मोह लेता है

नागपुर, 21 सितंबर 2024 – कल रात शहर ने अल्बर्ट कैमस के "क्रॉस पर्पज" का एक शक्तिशाली प्रदर्शन देखा,...

More Articles Like This