जिला पंचायत सदस्य और जिला महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष ने कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

Must Read

जिला पंचायत सदस्य और जिला महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष ने कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

जशपुर। पत्थलगांव क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य और जिला महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष बुधियारीन सोनी ने कांग्रेस छोड़ कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। जानकारी के अनुसार बुधियारिन सोनी ने शुक्रवार को कुनकुरी में जिला भाजपा के महामंत्री भरत सिंह के निवास में पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय, जिला अध्यक्ष सुनिल गुप्ता, जिला पंचायत,जशपुर के उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव,भाजयुमो के अमन शर्मा की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार राय ,भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने बुधियारिन सोनी का पार्टी में स्वागत किया है। इसके बाद डीडीसी बुधियारिन सोनी बगिया स्थित सीएम निवास पहुंची और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्म पत्नी कौशल्या साय से मुलाकात की।

कौशल्या साय ने पार्टी का गमछा पहना कर बुधियारिन सोनी का पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान बुधियारिन सोनी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी रीति नीति और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कार्याे से प्रभावित हो कर भाजपा प्रवेश करने का निर्णय लिया।

Latest News

बांकीमोंगरा नगर पालिका के सेटअप और विकास कार्यों के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात

नवनिर्मित बांकीमोंगरा नगर पालिका के विकास कार्यों को लेकर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में बांकीमोंगरा नगर पालिका...

More Articles Like This