कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन
ग्राम पुसपाल में वन प्रबंधन समितियों एवं इको विकास समितियां के लिए आयोजित कार्यशाला में कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन माननीय विधायक किरण सिंह देव जी के उपस्थिति में किया गया।
इस कैलेण्डर में कांगेर घाटी की जैवविविधता, नदी , झरने, गुफा व साहसिक गतिविधियों को चित्रित किया गया है जो कि कांगेर घाटी का अनोखा दृश्य प्रदर्शित करता है । साथ ही इसमें स्थानीय संस्कृति व सभ्यता, प्राकृतिक सौंदर्य की झलक दर्शाई गई है।
इस कार्यक्रम में बस्तर वन मण्डल और कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के वन प्रबन्धन समिति और इको विकास समिती के सदस्य उपस्थित थे। साथ ही आर सी दुग्गा, मुख्य वन संरक्षक जगदलपुर वृत्त , धम्मशिल गणवीर , निदेशक कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, उत्तम गुप्ता, वन मण्डल अधिकारी बस्तर, श्रीमती दिव्या गौतम वन मंडलाधिकारी सामाजिक वानिकी , अभिनव कुमार प्रशिक्षु IFS और समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।