दिल दहला देने वाली घटना, निर्दय मां ने अपने 8 महीने के मासूम बेटे की गला रेतकर की हत्या

Must Read

Ruthless mother murdered her 8 month old innocent son by slitting his throat

अंबिकापुर : पूरे देश में आज जहां गणतंत्र दिवस की धूम है, तो वहीं छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक निर्दय मां ने अपने 8 महीने के मासूम बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी है। मासूम की हत्या के बाद आरोपी महिला फरार है। पुलिस महिला की तलाश में जुटी हुई है।

Read More : रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अयोध्या राम मंदिर में दान हुए इतने करोड़ रुपए

मिली जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर जिले के कुन्नी पुलिस चौकी अंर्तगत ग्राम सकरिया में एक महिला ने अपने 8 महीने के बेटे की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। इतना ही नहीं महिला ने मासूम के पेट पर भी चाकू से कई बार वार किए है। बताया जा रहा है कि, महिला अपने पति की शराब पीने की आदत से परेशान थी और इस बात को लेकर दोनों के बीच रोज विवाद होता था। विवाद के बाद नाराज महिला ने इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल आरोपी महिला फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

Latest News

कवर्धा कांड…एडिशनल कलेक्टर जांच अधिकारी बनाए गए:साहू समाज बोला-IPS पल्लव को बर्खास्त कर FIR दर्ज करो, तीनों परिवारों को 1-1 करोड़ मुआवजा भी

छत्तीसगढ़ के कवर्धा के लोहारीडीह हिंसा पर साहू समाज ने तीनों परिवार को एक-एक करोड़ रुपए मुआवजा देने और...

More Articles Like This