पत्नी को घुमाने लेकर गए पति ने रास्ते में दिया तलाक, पत्नी पहुंची थाना

Must Read

पत्नी को घुमाने लेकर गए पति ने रास्ते में दिया तलाक, पत्नी पहुंची थाना

रायपुर- राजधानी रायपुर में ट्रिपल तलाक का मामला सामने आया है। यहां महिला ने आरोप लगाया कि पति उसे घुमाने के बहाने बाहर ले गया फिर तीन तलाक बोलकर तलाक दे दिया। महिला ने पति और ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना, अप्राकृतिक कृत्य, छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पति और ससुराल वालों के खिलाफ रायपुर के महिला थाना में केस दर्ज हुआ है।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, अप्राकृतिक कृत्य, छेड़छाड़ समेत मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया है। इस मामले में पति आदिल भोजानी और ससुर अमीन भोजानी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित पति हैदराबाद का रहने वाला है और वो सिंगापुर की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर पदस्थ है।

Latest News

दिल्ली की कमान संभालते ही आतिशी का बड़ा एलान, केजरीवाल के लिए किया ‘त्याग’; वजह है खास

 राजधानी दिल्ली की कमान संभालते ही आतिशी मार्लेना ने एक बड़ा एलान कर दिया है। आतिशी ने सीएम की...

More Articles Like This