Angry people blocked the National Highway
बिलासपुर में पुलिस के अवैध वसूली के खिलाफ आज लोगों का आक्रोश भड़क गया। आक्रोशित लोगों ने बिलासपुर रायपुर नेशनल हाइवे में चक्काजाम कर दिया। इस दौरान आक्रोशित प्रदर्शनकारी हाइवे में तिफरा सब्जी मंडी के पास सड़क में उतर गए और पुलिस के अवैध वसूली के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चक्काजाम से बिलासपुर रायपुर हाईवे में लंबा जाम लग गया। सड़क ने दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि, वाहन चेकिंग के नाम पर लोगों को लगातार परेशान किया जा रहा है। पुलिस अवैध वसूली कर रही है। वैध दस्तावेज होने के बाद भी वाहन मालिकों व चालकों से पैसा वसूली की जा रही है। इस दौरान पुलिसकर्मी कार्रवाई का धौंस दिखाकर अवैध वसूली व दुर्व्यवहार कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने अवैध वसूली बंद नहीं होने पर आगे और उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी है।