उपमुख्यमंत्री के खिलाफ थाने में FIR दर्ज, सोनिया गांधी पर विवादित टिप्पणी का आरोप

Must Read

हैदराबाद। हैदराबाद पुलिस ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पर कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के कारण आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के. नारायण स्वामी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तेलंगाना राज्य कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मल्लू रवि की शिकायत पर बेगम बाजार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। नारायण स्वामी ने सोनिया गांधी को आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुई मौत से जोड़ते हुए कुछ टिप्पणियां की थीं।

मल्लू रवि ने कुछ अन्य नेताओं के साथ मिलकर पिछले हफ्ते शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले को कानूनी राय के लिए भेज दिया था। कानूनी राय लेने और नारायण स्वामी द्वारा की गई टिप्पणियों के वीडियो फुटेज का विश्‍लेषण करने के बाद पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) और 505 (2) (शांति भंग करने वाले बयान) के तहत मामला दर्ज किया।

Latest News

सरकार ने फिल्मों और OTT कंटेंटे के लिए नियमों में किया बदलाव, अब करना होगा ये काम

केंद्र सरकार ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेद तथा व्यापार और वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण...

More Articles Like This