पति ने चरित्र शंका में पत्नी की चाकू से गला रेतकर की हत्या, थाने पहुंचकर किया आत्मसमर्पण

Must Read

Husband murdered his wife by slitting her throat with a knife due to doubts about her character

रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पति ने चरित्र संदेह के चलते अपनी पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। घटना गुरुवार रात नौ से साढ़े नौ बजे के बीच की है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार भनपुरी, रामेश्वर नगर निवासी पेशे से क्रेन आपरेटर राधेश्याम वर्मा ने 29 वर्षीय पत्नी काजल वर्मा हत्या कर दी।

राधेश्याम ने पुलिस को बताया कि वह जब भी घर आता था तो पत्नी लगातार किसी न किसी से फोन पर बात करती रहती थी। इसी बात को लेकर आए दिन विवाद होता था। घटना की रात भी वह काम से लौटा तो काजल किसी से फोन पर बात कर रही थी। उसने जब पूछा तो उसने बताने से मना कर दिया। फोन मांगा तो उसे भी नहीं दिया। इस पर दोनों के बीच जमकर विवाद हो हुआ और उसने घर में रखे चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार काजल राधेश्याम की दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी से वह अलग रहता था। तीन साल पहले दोनों ने शादी की थी। काजल की भी यह दूसरी शादी थी। पहली शादी से उसकी एक बेटी है, जो अभी छह साल की हो गई है। घटना के समय वह वहां मौजूद थी। मृतका नगर निगम में ठेका मजदूर थी।

Latest News

श्रीमती प्रीति स्वर्णकार बनी राष्ट्रीय स्वर्णकार वेलफेयर एसोसिएशन से छत्तीसगढ़ राज्य की महिला प्रदेश अध्यक्ष

स्वर्णकार वेलफेयर एसोसिएशन ने अपना राष्ट्रीय अधिवेशन "होटल द निकुंज" दिल्ली में आयोजित किया। इस आयोजन में देश के...

More Articles Like This