केशवनगर धान खरीदी केंद्र का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

Must Read

केशवनगर धान खरीदी केंद्र का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

धान उपार्जन केंद्र में किसान और हमाल के अलावा अन्य लोग ना रहें उपस्थित – कलेक्टर

सूरजपुर- केशवनगर की धान खरीदी केंद्र पर कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज औचक निरीक्षण किया। जहां उन्होंने उपार्जन केंद्र के प्रबंधक से धान खरीदी से संबंधित पंजी प्रस्तुत करने के लिए कहा। उन्होंने बारीकी से धान खरीदी रजिस्टर, निरीक्षण पंजी, बारदाना पंजी व निरीक्षण पंजी का अवलोकन किया। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र में धान का विक्रय करने आये कृषक  अरविंद राम से बेचे गए धान की जानकारी लेकर पंजी मिलान भी की। इसके साथ ही उन्होंने धान उठाव के संबंध में प्रबंधक से जानकारी ली।

इसके साथ ही उन्होंने नमी मापक यंत्र पर धान का गुणवत्ता परीक्षण भी कराया और धान केंद्र में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि धान उपार्जन केंद्र में किसान और हमाल के अलावा अन्य लोग उपस्थित ना रहें।

Latest News

लोन की राशि 5,29,272 रूपये गबन करने वाले ब्रांच मैनेजर को थाना प्रतापपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूरजपुर। दिनांक 16.03.2024 को देवेन्द्र यादव निवासी ग्राम लौदा, थाना अलीनगर, जिला चंदौली उत्तरप्रदेश वर्तमान निवासी अम्बिकापुर ने थाना...

More Articles Like This