मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से दिव्यांगों को मिली स्वचलित ट्राई सायकिल

Must Read

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से दिव्यांगों को मिली स्वचलित ट्राई सायकिल

दिव्यांगों ने मुख्यमंत्री और कलेक्टर का जताया आभार

जशपुरनगर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव की पहल से दो दिव्यांगों को,जिला प्रशासन ने बैटरी चलित ट्राई सायकिल उपलब्ध कराया है। मुख्यमंत्री की इस पहल से दिव्यांगों की जीवन की राह आसान हुई। दिव्यांगों ने इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कलेक्टर डा रवि मित्तल का आभार जताया है। जानकारी के अनुसार फरसाबहार ब्लाक के कोल्हेनझरिया के दलेसर निवासी शिव कुमार यादव ने मुख्यमंत्री को सौंपे गए आवेदन में बताया था कि 90 प्रतिशत तक दिव्यांग है। इस कारण,वे किसी प्रकार का काम नहीं कर पाते हैं। आर्थिक स्थिति सही नहीं होने के कारण,वे चलने फिरने के लिए ट्राई सायकिल नहीं ले पा रहें हैं।

इसी तरह,लावाकेरा पंचायत के आश्रित ग्राम जाड़ामाल निवासी उमेश सिंह ने भी मुख्यमंत्री से ट्राई सायकिल उपलब्ध कराने का आग्रह करते हुए बताया था कि इसके अभाव में वह लकड़ी के सहारे जीवन व्यतीत कर रहा है। इससे,उसे रोजमर्रा के काम के साथ पारिवारिक जिम्मेदारियों के निर्वाहन में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिव्यांगांे की परेशानी को संवेदनशीलता से लेते हुए,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने,कलेक्टर डा रवि मित्तल को दिव्यांगों की सहायता करने का कहा था। कलेक्टर डा मित्तल ने,शिव कुमार यादव और उमेश सिंह के घर बैटरी चलित ट्राई सायकिल उपलब्ध कराया है।

Latest News

शाम को व्हाट्सएप पर भेजा मैसेज, सुबह होते ही मौके पर पहुंच गए तहसीलदार, हाईकोर्ट ने कार्रवाई पर लगाई रोक

बिलासपुर। तहसीलदार ने शाम 6 बजे व्हाट्सएप में बेदखली नोटिस भेजा और अगले दिन सुबह कार्रवाई प्रारंभ कर...

More Articles Like This