लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा कई राज्यों में इसी महीने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकती हैं
नई दिल्ली: तीन राज्यों में हुई विधानसभा में मिली प्रचंड जीत के बाद अब देश की सत्ताधारी पार्टी भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। लोकसभा चुनाव में जीत तय करने के मद्देनजर भाजपा आलाकमान लगातार कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रही है। लेकिन इन सब के बीच एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा कई राज्यों में इसी महीने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकती है।
मिली जानकारी के अनुसार भाजपा हाईकमान ने तय किया है कि देश की 160 लोकसभा सीटों पर जनवरी माह में ही उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि भाजपा ने ये फैसला उन राज्यों के लिए लिया जहां उनकी राह कठीन है। इनमें ज्यादातर सीटें पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, ओडिशा और तमिलनाडु, बिहार की हैं। वहीं, भाजपा ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए खास प्लान बनाया है।