लगातार तीसरे दिन हड़ताल रहने से यातायात प्रभावित, प्रत्येक दिन 4 लाख की पेनाल्टी

Must Read

लगातार तीसरे दिन हड़ताल रहने से यातायात प्रभावित, प्रत्येक दिन 4 लाख की पेनाल्टी

बिलासपुर- सिटी बस चालकों, परिचालकों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। ऐसे में शनिवार को शहरवासियों को यातायात संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ा है। सिटी बस के पहिए थमे होने की वजह से इसका उपयोग करने वाले लोगों को यातायात के अन्य महंगे साधनों का उपयोग करने के लिए बाध्य होना पड़ा। तीसरे दिन भी कर्मियों को वेतन संबंधी समस्या का समाधान नहीं हो सका।

सिटी बस परिचालन में लगे कर्मियों के साथ कोनी डिपो स्थित कार्यरत कर्मियों को बीते दो से तीन महीने का वेतन नहीं मिला है। ऐसे में इन कर्मियों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सिटी बस संचालन ठेका कंपनी मेगा वेंचर प्राइवेट लिमिटेड का कहना है कि वेतन रिलीज कर दिया गया है, पर इसके बावजूद भी कर्मियों के खाते में वेतन की राशि नहीं आ सकी है।

इधर सिटी बस का उपयोग करने वालों को हो रही असुविधा को देखते हुए ही बिलासपुर जिला अर्बन पब्लिक सर्विस सोसायटी ने सिटी बस संचालन ठेका कंपनी को नोटिस देकर पेनाल्टी लगा चुकी है। मालूम हो कि शहर में 40 सिटी बस का संचालन होता है। ऐसे में हर दिन एक बस के हिसाब से 10 हजार रूपये की पेनाल्टी लगाई जा रही है। ऐसे में हर दिन ठेका कंपनी को चार लाख रूपये पेनाल्टी देना है। हड़ताल को तीन दिन हो गए पर कर्मियों की मांग पूरी नहीं हुई है। ऐसे में हड़ताल खत्म नहीं हो पा रहा है। इधर डिपो प्रभारी अनुपम तिवारी ने ठेका कंपनी को जल्द से जल्द वेतन खाते में रीलिज करने की बात कही है, ताकि हड़ताल समाप्त हो सके।

Latest News

नाट्य समीक्षा: “क्रॉस पर्पज” नागपुर में मन मोह लेता है

नागपुर, 21 सितंबर 2024 – कल रात शहर ने अल्बर्ट कैमस के "क्रॉस पर्पज" का एक शक्तिशाली प्रदर्शन देखा,...

More Articles Like This