सीरियल महाभारत के अर्जुन के घर पर पड़े नन्हे कदम, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Must Read

सीरियल महाभारत के अर्जुन के घर पर पड़े नन्हे कदम, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

मुंबई- टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर शहीर शेख के घर दूसरी बार नन्ही परी का आगमन हुआ है। उनकी पत्नी रुचिका कपूर ने एक और बेटी को जन्म दिया है। रुचिका ने रविवार (31 दिसंबर) को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दोनों बेटियों की एक तस्वीर शेयर की। इसमें कपल की बड़ी बेटी अनाया अपनी न्यूबोर्न सिस्टर कुदरत को गले लगाती हुई दिखाई दे रही हैं। बता दें की शहीर शेख ने ही स्टार चैनल पर प्रसारित महाभारत में अर्जुन की भूमिका निभाई थी।

शहीर की पत्नी रुचिका ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “एक बहन होने की अगली सबसे अच्छी बात यह है कि वास्तव में कुछ भी नहीं है। कुछ भी तुलना नहीं की जा सकती है। राम-लक्ष्मण की जोड़ी। अनाया और कुदरत।” अनाया ने पिंक कलर की फ्रॉक पहनी हुई है, जबकि कुदरत ब्लू एंड रेड कलर की ड्रेस में सजी हुई हैं। दोनों एक-दूसरे को प्यार से गले लगा रही हैं। बता दें कि शहीर ने अक्टूबर 2020 में गर्लफ्रेंड रुचिका के साथ शादी रचाई थी और 9 सितंबर 2021 को दोनों ने बेटी अनाया का स्वागत किया था।

Latest News

सरकार ने फिल्मों और OTT कंटेंटे के लिए नियमों में किया बदलाव, अब करना होगा ये काम

केंद्र सरकार ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेद तथा व्यापार और वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण...

More Articles Like This