पोलमपल्ली क्षेत्र में एक ईनामी नक्सली को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

Must Read

पोलमपल्ली क्षेत्र में एक ईनामी नक्सली को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

छत्तीसगढ़ सुकमा में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाये जा रहे है थाना पोलमपल्ली से सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी एरिया डोमिनेशन हेतु ग्राम आतुलपारा, जंगल की ओर रवाना हुये थे कि अभियान के दौरान आतुलपारा जंगल के पास एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस पार्टी को अपने ओर आते हुये देखकर भागने छिपने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम पोड़ियाम आतुलपारा थाना पोलमपल्ली जिला सुकमा का होना तथा प्रतिबंधित नक्सल संगठन में मिलिशिया सदस्य के पद पर कार्य करना बताया। जिसे थाना लाकर नक्सल रिकार्ड चेक करने पर पोड़ियाम मुड़ा के विरूद्ध थाना पोलमपल्ली में 4 संगीन प्रकरण पूर्व से पंजीबद्ध है। आरोपी पोड़ियाम मुड़ा की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सुकमा द्वारा पूर्व से दस हजार रूपये ईनाम उद्घोषित किया गया है।

गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

Latest News

एकता विहार दादरखुर्द के लोगों की मांग पर कैबिनेट मंत्री ने सीसी रोड़ और नाली बनवाने का दिया आश्वासन…

कोरबा :- छत्तीसगढ़ राज्य के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन से उनके निवास स्थान पर एकता विहार दादरखुर्द वार्ड क्रमांक...

More Articles Like This