बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत लड़ेंगी लोकसभा चुनाव ! पिता ने की मीडिया से बातचीत

Must Read

Bollywood actress Kangana Ranaut will contest Lok Sabha elections! Father spoke to the media

दिल्ली- अभिनेत्री कंगना रनौत के लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर अटकलें लम्बे समय से लग रही हैं। अब उनके पिता ने भी स्पष्ट किया है कि वह अगला लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। हालाँकि वह कहाँ से लड़ेंगी यह स्पष्ट नहीं है। उनके पिता का कहना है कि पार्टी (भाजपा) तय करेगी उनको कहाँ से चुनाव लड़ाना है।

कंगना के पिता अमरदीप रनौत ने मीडिया से बताया है कि अभिनेत्री कंगना 2024 का लोकसभा चुनाव भाजपा के टिकट पर लड़ेंगी। कंगना के पिता का बयान कंगना की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाक़ात के बाद आया है। कंगना 17 दिसम्बर, 2023 को भाजपा अध्यक्ष से कुल्लू स्थित आवास में मिली थीं।

कंगना ने हाल ही में गुजरात के द्वारका में मीडिया से बातचीत में कहा था कि वह लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती हैं। उन्होंने कहा था कि भगवान की कृपा रही तो वह चुनाव जरूर लड़ेंगी। हालाँकि, अभी कंगना भाजपा या अन्य किसी पार्टी की आधिकारिक सदस्य नहीं हैं।

Latest News

सरकार ने फिल्मों और OTT कंटेंटे के लिए नियमों में किया बदलाव, अब करना होगा ये काम

केंद्र सरकार ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेद तथा व्यापार और वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण...

More Articles Like This