राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की कार का एक्सीडेंट, नाले में घुसी वाहन

Must Read

Chief Minister Bhajanlal Sharma’s car meets with an accident, vehicle enters drain

भरतपुरः राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गाड़ी मंगलवार रात गोवर्धन जाते समय भरतपुर जिले में एक नाले में फिसल गई। इस दौरान मुख्यमंत्री चोटिल होने से बाल बाल बच गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भरतपुर से उत्तरप्रदेश के गोवर्द्धन जाते समय मुख्यमंत्री की गाड़ी का पहिया डीग जिले के पुछरी में एक नाले में फंस गया जिससे उनकी गाड़ी असंतुलित होकर नाले में फिसल गई। हालांकि इस दौरान मुख्यमंत्री को किसी प्रकार की चोट नहीं पहुंची।

इसके बाद उनके काफिले के साथ चल रहे सुरक्षाधिकारियों, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया लेकिन मुख्यमंत्री को सकुशल देख सभी ने राहत की सांस ली। बाद में उन्हें दूसरी गाड़ी से गोवर्धन के लिए रवाना किया गया।

Latest News

IPS Transfer : भोजराज पटेल बने मुंगेली के एसपी, गिरिजा शंकर पहुंचे पुलिस मुख्यालय…

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शनिवार को जारी आदेश में दो भारतीय पुलिस सेवा के दो अधिकारियों का तबादला किया...

More Articles Like This