समुद्र में डूबी प्रवासियों से भरी जहाज, 61 लोगों की मौत

Must Read

समुद्र में डूबी प्रवासियों से भरी जहाज, 61 लोगों की मौत

उत्तर अफ्रीकी देश लीबिया में एक बार फिर से प्रवासियों को लेकर जा रहा एक जहाज हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि इस जहाज में सवार करीब 61 लोगों की मौत हो गई है। अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन (IOM) के मुताबिक, लीबिया समुद्री तट पर एक जहाज डूब गया, इस हादसे में महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 61 शरणार्थियों की डूबने से मौत हो गई। संगठन के लीबिया कार्यालय ने रविवार तड़के हादसे में जिंदा बचे लोगों के हवाले से बताया कि जहाज पर करीब 86 लोग सवार थे।

आईओएम के लीबिया कार्यालय ने एक बयान में कहा कि, ऐसा माना जाता है कि लीबिया के उत्तर-पश्चिमी तट पर ज़ुवारा से रवाना होने के बाद ऊंची लहरों के कारण प्रवासियों से भरा जहाज डूब गया। बता दें कि लीबिया और ट्यूनीशिया शरणार्थियों और शरण चाहने वाले अफ्रीकी, मिडिट ईस्ट के लोगों के लिए एक प्रमुख रास्ता है। ये शरणार्थी यहां होते हुए इटली के रास्ते यूरोप पहुंचने की कोशिश करते हैं। लेकिन कई बार इनकी नौकाएं और जहाज हादसे का शिकार हो जाते हैं।

इस हादसे में ज्यादातर महिलाएं और बच्चों की मौत हुई है। जो नाइजीरिया, गाम्बिया और अन्य अफ्रीकी देशों के नागरिक थे। आईओएम कार्यालय के मुताबिक, हादसे में करीब 25 लोगों को बचा लिया गया है। जिन्हें लीबिया के हिरासत केंद्र में भेज दिया गया है, जहां उनके स्वास्थ्य की जांच की गई।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This