बीते पांच दिनों से प्रदेश में धान खरीदी बंद, विभाग संज्ञान नहीं ले रहा : कांग्रेस

Must Read

Paddy procurement in the state has been closed for the last five days, the department is not taking cognizance: Congress

रायपुर। मिचौंग तूफान के चलते प्रदेश में भारी बारिश से बीते पांच दिनों से प्रदेश में धान खरीदी बंद है। पीसीसी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला के मुताबिक राजस्व, कृषि समेत कोई भी विभाग इस पर संज्ञान नहीं ले रहा है। धान खरीदी आगे दो से तीन दिनों तक बंद रहने की आशंका है। बीमा कंपनी भी गायब है। वहीं किसानों को लाखों का नुकसान हो रहा है।

Job Alert : हिंदुस्तान शिपयॉर्ड में निकली बंपर भर्ती, जाने योग्यता व सैलरी सहित अन्य डिटेल्स

पीसीसी महामंत्री ने कहा कि इस मामले में शासन की भी कोई रुचि नहीं दिख रही है। राजस्व, कृषि विभाग संज्ञान नहीं ले रहा है। फसल बीमा कंपनी भी नदारद हो गई है। धान में नमी की मात्रा बढ़ने से किसानों को परेशानी हो रही है। जिन किसानों का टोकन था अब वह जनवरी का मिल रहा है। यह भी परेशानी की वजह बन गई। इधर भाजपा नई सरकार के गठन में देर कर रही है।

Latest News

अब इन कर्मचारियों की लटकेगी सैलरी, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार ने संपत्ति का ब्योरा न देने वाले कर्मचारियों के वेतन पर रोक लगाने का नया...

More Articles Like This