बारिश फेर रही किसानों की मेहनत पर पानी, फसल और सब्जी पर मंडरा रहा खतरा

Must Read

बारिश फेर रही किसानों की मेहनत पर पानी, फसल और सब्जी पर मंडरा रहा खतरा

रायपुर- किसानों की साल भर की मेहनत उनके खेतों में ही सहेजकर रखी फसल के बारिश से भीगकर खराब होने का चिंता बढ़ गया है। बारिश के कारण किसानों को फसल की कटाई मिंजाई से लेकर धान को सहेजकर रखने में परेशानी होगी, वहीं दूसरी ओर सब्जियों की फसल पर भी कीट का खतरा बढ़ जाएगा।

बेमौसम बारिश ने प्रदेश के किसानों के मेहनत में पानी फेर दिया है। किसानों के खेतों में नमी आ जाने से परेशानियां बढ़ गई है। खेत खलिहानों में धान की फसल को भी नुकसान हुआ है। दलहन, तिलहन व सब्जी की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं ठंड भी शहरी और ग्रामीणों को कंपा दे रही है, जिससे उनकी स्वास्थ्य में भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ते दिख रहे हैं। ठंड में भारी बारिश से किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Latest News

छत्तीसगढ़ सरकार ने तय की CBI की लिमिट

छत्तीसगढ़ में साय सरकार ने CBI की सीमाएं भी तय कर दी हैं। इसके तहत CBI अब प्रदेश में...

More Articles Like This