Getting your Trinity Audio player ready...
|
कोरबा।’ जिले के ग्राम लैंगी में एक विधवा महिला की खून से लथपथ लाश मिली है। मृतका कंचन बाई (45) पिछले 1 महीने से मकान निर्माण का काम कर रही थी, सोमवार सुबह उसी मकान में शव मिला है।
पसान थाना क्षेत्र का मामला है, ग्रामीणों ने बताया कि महिला अपने बड़े भाई के साले के साथ यहां आई थी, घटना के बाद वह गायब है। मृतक के चेहरे में चोट के निशान भी मिले है, पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है।