लकड़बग्घे के हमले से घायल युवक की अस्पताल में मौत, पहचान करने सोशल मीडिया में जानकारी अपलोड

Must Read

लकड़बग्घे के हमले से घायल युवक की अस्पताल में मौत, पहचान करने सोशल मीडिया में जानकारी अपलोड

कोंडागांव- केशकाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेड़मा पटवारीपारा में दो लकडबग्घे ने एक युवक पर रविवार की शाम हमला कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची और घायल को बेहतर उपचार के लिए अस्पताल ले गई। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मामले के बारे में जानकारी देते हुए केशकाल थाना प्रभारी ने बताया कि बेड़मा पटवारीपारा में एक युवक पैदल जा रहा था। तभी अचानक दो लकड़बग्घे ने हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद घायल को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।

मृतक व्यक्ति के पास किसी भी प्रकार के दस्तावेज नहीं मिले हैं। जिससे इसकी पहचान नहीं हो पा रही है। जिसके बाद केशकाल पुलिस ने मृतक के फोटो को सोशल मीडिया ग्रुप में शेयर करते हुए मृतक के बारे में जानकारी जुटाई है। मृतक की फोटो को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की बात भी कही है। जिससे कि अगर कोई मृतक व्यक्ति को पहचान लेता है तो इसकी सूचना तत्कालीन केशकाल थाना आकर अथवा फोन के माध्यम से पुलिस को दे सकता है।

Latest News

घायल सांप को लेकर ईलाज कराने पहुंचे अस्पताल:सभी देखकर रह गए हैरान, डाॅक्टर ने दवा लगाया, रायगढ़ के एक घर में घायल मिला था

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक घायल सांप को लेकर उसका ईलाज कराने...

More Articles Like This