युवती के अपहरण की फिरौती नही मिलने पर हत्या, मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, लड़की का नरकंकाल बरामद

Must Read

लापता युवती का मिला कंकाल, फिरौती नही मिलने पर कर दी हत्या

कोरबा में युवती का अपहरण कर फिरौती नही मिलने पर हत्या किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात के करीब 2 महीने बाद पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही में लड़की का नरकंकाल बरामद किया है।

ये है पूरा मामला

अपहरण के बाद आरोपियों ने दो बार लड़की के घर वालों से 15 लाख रूपये की फिरौती की मांग की थी। लेकिन उस वक्त कोरबा की हाईटेक पुलिस इस मामले को सुलझाने में गंभीरता नही दिखाई, वरना लड़की की जान बचायी जा सकती थी। कोरबा के नवपदस्थ एसपी जितेंद्र शुक्ला के निर्दश पर पुलिस ने दो महीने पुराने इस मामले को सुलझा पाने में बड़ी सफलता हासिल की है। लड़की के अपहरण और हत्या का ये पूरा मामला बांगो थाना क्षेत्र का है।

पहली अंतरराष्ट्रीय T20 मैच के लिए राजधानी तैयार, भारत-ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर्स पहुंचे रायपुर

15 लाख रूपये की मांगी गयी थी फिरौती

बांगो थाना क्षेत्र के ग्राम लेपरा में रहने वाली संतोषी विश्वकर्मा सिलाई-कढ़ाई का काम करती थी। 28 सितंबर को संतोषी सिलाई सीखने के लिए कोरबा गयी हुई थी। लेकिन देर शाम तक वह घर नही पहुंची। दूसरे दिन संतोषी के परिजनों को मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा संतोषी के अपहरण की जानकारी दी गयी। बदमाशों ने परिवार वालों से संतोषी की रिहाई के लिए 15 लाख रूपये की मांग की थी। पीड़ित परिवार की माने तो 29 सितंबर और 2 अक्टूबर को परिवार वालों के पास लगातार फिरौती के पैसों के लिए काॅल किया गया। साथ ही बदमाशों ने पैसा नही देने पर लड़की का गला काटने की धमकी भी दी गयी। लड़की के अपहरण और हत्या का ये पूरा मामला बांगो थाना क्षेत्र का है।

SSC GD Constable Recruitment 2024 : बम्पर भर्ती, 26,146 पदों के लिए शुरू हुई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, जानें कैसे करें आवेदन

बदमाशों ने पैसा नही देने पर लड़की का गला काटने की दी थी धमकी

बांगो थाना क्षेत्र के ग्राम लेपरा में रहने वाली संतोषी विश्वकर्मा सिलाई-कढ़ाई का काम करती थी। 28 सितंबर को संतोषी सिलाई सीखने के लिए कोरबा गयी हुई थी। लेकिन देर शाम तक वह घर नही पहुंची। दूसरे दिन संतोषी के परिजनों को मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा संतोषी के अपहरण की जानकारी दी गयी। बदमाशों ने परिवार वालों से संतोषी की रिहाई के लिए 15 लाख रूपये की मांग की थी। पीड़ित परिवार की माने तो 29 सितंबर और 2 अक्टूबर को परिवार वालों के पास लगातार फिरौती के पैसों के लिए काॅल किया गया। साथ ही बदमाशों ने पैसा नही देने पर लड़की का गला काटने की धमकी भी दी गयी। इस घटना से डरे सहमे परिवार वालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। लेकिन ये अपहरणकांड ग्रामीण क्षेत्र से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने इस मामले में जरा भी गंभीरता नही दिखायी। तत्कालीन एसपी यू.उदय किरण ने इस मामले में जांच का भी निर्देश दिया। लेकिन ततकालीन सायबर सेल प्रभारी सहित पुलिस टीम लड़की के अपहरण और फिरौती कांड को सुलझा पाने में नाकाम साबित हुए।

Job Alert : भारत के इस बड़ी कंपनी में जॉब पाने का सुनहरा मौका, सैलरी होगी 45,000 रुपए प्रति माह

आरोपियों की निशानदेही पर मृत लड़की का नर कंकाल पाली से बरामद

एसपी यू.उदय किरण के तबादले के बाद नव पदस्थ एसपी जितेंद्र शुक्ला के संज्ञान में मामला आने के बाद उन्होने लापता लड़की का सुराग जुटाने का टाॅस्क पुलिस टीम को दिया था। पुलिस टीम ने जब इस वारदात से जुड़े कड़ियों को पिरोना शुरू किया तो इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझती नजर आई। पुलिस को आरोपियों का सुराग मिलने के बाद पुलिस ने पाली स्थित ग्राम सलिहाभाठा में दबिश देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की गयी। सख्ती से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मृत लड़की का नर कंकाल पाली थाना क्षेत्र के केराझरिया स्थित कोसाबाड़ी से बरामद किया है। जहां आरोपियों ने पैसे नही मिलने के बाद लड़की की हत्या कर लाश को ठिकाने लगा दिया था। कोरबा एसपी जितेंद्र शुक्ला के दिशा निर्देश में पुलिस टीम ने दो महीने पहले हुए अपहरण कांड की गुत्थी सुलझाकर इस वारदात में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

Latest News

बांकीमोंगरा नगर पालिका के सेटअप और विकास कार्यों के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात

नवनिर्मित बांकीमोंगरा नगर पालिका के विकास कार्यों को लेकर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में बांकीमोंगरा नगर पालिका...

More Articles Like This