एक नोट लेकर बना सकते हैं तीन नोट? आमदनी की रकम तिगुनी बनाने का झांसा, जानिए पूरी घटना…..

Must Read

एक नोट लेकर बना सकते हैं तीन नोट? आमदनी की रकम तिगुनी बनाने का झांसा, जानिए पूरी घटना…..

बिलासपुर- पैसे कमाने का शॉर्ट कट हमेशा ही नुकसान से भरा हुआ होता है। अक्सर लोग इसी तरह की मानसिकता के कारण ही ठगी का शिकार हो जाते हैं। इसी का फायदा उठाते हुए ही एक नोट से तीन नोट बनाने का झांसा देकर ठगों ने गैरेज संचालक से 1 लाख 48 हजार रुपए ठग लिए। मामले में गैरेज संचालक की शिकायत पर पुलिस ने ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित जयदीप सिंह का महाराणा प्रताप चौक पर ऑटो बेस्ट गैरेज है। यहां 21 नवंबर को पथरिया गोइंदा वार्ड नंबर 2 निवासी दीपेश कुमार नवरंग आया। उसने कहा कि वह पूजा पाठ कर एक नोट से तीन नोट बना सकता है, मौके पर उसने दो नोट बने हुए दिखाए।

उसके झांसे में आकर जयदीप ने एक लाख रुपए नकद व 48 हजार रुपए फोन पे के माध्यम से खाते में ट्रांसफर किए। इसके बाद दोपहर 3 बजे वह उसे अपनी कार से जिला जांजगीर पामगढ़ ले गया। गांव के नजदीक एक मकान में एक महिला, दो पुरुष व तीन चार बच्चे पहले से मौजूद थे। उन्होंने मौके पर पूजापाठ करने का ढोंग किया और रुपए छिपा दिए। इसी दौरान गांव के लोगों ने उन्हें यह कहते हुए घेर लिया कि यहां क्या कर रहे हो? इस पर सभी वहां से भाग निकले।

तब जयदीप को एहसास हुआ की उसके साथ धोखाधड़ी हुई है, उसने तत्काल ही इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Latest News

एकता विहार दादरखुर्द के लोगों की मांग पर कैबिनेट मंत्री ने सीसी रोड़ और नाली बनवाने का दिया आश्वासन…

कोरबा :- छत्तीसगढ़ राज्य के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन से उनके निवास स्थान पर एकता विहार दादरखुर्द वार्ड क्रमांक...

More Articles Like This