साइड नहीं देने की बात पर बस परिचालक की कर दी पिटाई, पुलिस ने किया अपराध पंजीबद्ध

Must Read

Bus conductor beaten up for not giving side, police registers crime

कोरबा। यात्रियों को लेकर बिलासपुर से अंबिकापुर जा रही बस के परिचालक की साइड नही देने की बात पर बाइक सवारों ने पिटाई कर दी। मामले में पुलिस ने जुर्म दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि प्रांजल बस सर्विस क्रमांक सीजी 07 ई 1300 का परिचालन बिलासपुर से अंबिकापुर के बीच किया जाता है। प्रतिदिन की तरह बस का चालक विनोद सोनी यात्रियों को लेकर बिलासपुर से अंबिकापुर जा रहा था। बस गुरसियां पुल के पास पहुंची थी। इसी दौरान बाइक में सवार होकर भंवर सिंह पोर्ते व संजीव नेटी ने अपने दो साथियों के साथ बस को रोक लिया।

उन्होंने बस के परिचालक विक्रम सिंह गोंड़ से साइड नही देने की बात पर विवाद शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर युवकों ने विक्रम की जमकर पिटाई कर दी। जिसकी सूचना बस के कंडक्टर राजू कश्यप ने पुलिस को दी। पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध करते हुए विवेचना शुरू की है।

Latest News

*मुख्यमंत्री शिंदे ने किया ‘मुख्यमंत्री वार रूम’ का उद्घाटन, बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की मिलेगी नई दिशा*

मुंबई, 23 सितंबर: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज मंत्रालय की सातवीं मंजिल पर पुनर्निर्मित 'मुख्यमंत्री वार रूम' का उद्घाटन...

More Articles Like This