Tuesday, February 17, 2026

CG BREAKING : जंगल में पेड़ पर लटकी मिली छात्र की सड़ी लाश

Must Read

मानिकपुरी, बिलाईगढ़। 31 जनवरी को घर से स्कूल जाने के नाम पर निकले छात्र की सड़ी लाश 10 दिन बाद चनामुड़ा के जंगल में पेड़ पर लटकी हुई मिली है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

पेड़ पर लटकी सड़ी लाश की पहचान सरसीवा, बिलासपुर निवासी दीपेश चौहान के तौर पर हुई है. मृतक सरिया में अपने चाचा के घर पर रहकर पढ़ाई कर रहा था. 31 जनवरी को वह स्कूल जाने के लिए घर से निकला था,

जिसके बाद वापस घर लौटकर नहीं आया. परिजनों ने 5 फरवरी को सरिया थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी. अब जंगल में लाश मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है.

    Latest News

    CG CM Exam Stress Tips : परीक्षा से पहले विद्यार्थियों को बड़ी सीख, आत्मविश्वास रखें, तनाव को खुद पर हावी न होने दें

    CG CM Exam Stress Tips रायपुर। परीक्षाओं का समय नजदीक आते ही विष्णु देव साय ने प्रदेश के विद्यार्थियों...

    More Articles Like This