बीजेपी 52 से 54 सीट जीत कर सरकार बना रही.. पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने किया दावा

Must Read

BJP is forming the government by winning 52 to 54 seats.. Former Chief Minister Raman Singh claimed

CG Vidhansabha Chunav 2023: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में दोनों चरण के मतदान होने के बाद हर क्षेत्र के सर्वे और कार्यकर्ताओं से चर्चा के बाद निष्कर्ष यही निकला है कि बीजेपी कम से कम 52 से 54 सीट जीत कर सरकार बना रही है।

उन्होंने कहा कि 3 दिसंबर के परिणाम का इंतजार सभी को है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और केंद्रीय नेतृत्व ने भी पर्याप्त समय दिया है। पहले और दूसरे चरण के अभियान जिस तरह चले है बीजेपी की स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनेगी ऐसा लगता है।

कहा कांग्रेस के आपसी झगड़ें चुनाव में दिखे

उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव के चुनाव नहीं लड़ने और सीएम उम्मीदवारी पर रमन सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि वो सही बोल रहे हैं, उनके मन की पीड़ा है, पांच साल से वो इंतजार कर रहे हैं। ये वादा कर उनको पांच साल घुमा कर रख दिया गया पर उनकी भी इच्छा गलत समय पर जागृत हुई है। अब बीजेपी की सरकार बन रही है ये महत्वाकांक्षा जगाने से कोई फायदा नहीं होगा।

कांग्रेस के आपसी झगड़ों पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस में आपसी झगड़े पूरे चुनाव के दौरान दिखा, जितने बड़े नेता थे वह अपने विधानसभा छोड़कर कहीं नहीं गए। एक विधानसभा में बांधकर उन्हें रखा गया था। अब उनके मन की पीड़ा और आक्रोश झलक रही है।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This