भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की हुई मौत

Must Read

भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की हुई मौत

लोक आस्था के पर्व छठ के खरना के दिन गिरिडीह से दुःखद खबर आ रही है। यहां शनिवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया है। बिरनी थाना क्षेत्र के बाघमारा लुकैया गांव में सुबह 3 बजे एक बाराती वाहन पेड़ से टकरा गया। इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गयी है, जबकि 1 गंभीर रूप से घायल है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मृतकों में 4 गजोडीह और एक चरघरा पहरियाडीह गांव के रहने वाले थे।

जानकारी के मुताबिक सभी लोग स्कॉर्पियो से बिरनी थाना क्षेत्र के थोरिया से टिकोडीह गांव गये हुए थे। रात में भोजन करने के बाद सभी लोग वाहन से वापस अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान उनकी गाड़ी की टक्कर एक पेड़ से हो गयी। इससे घटनास्थल पर ही 5 लोगों की मौत हो गयी, जबकि, एक की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी।वहीं, दूसरे घायल की स्थिति अब भी नाजुक बनी हुई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गये। सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचकर वाहन में फंसे शवों को बाहर निकाला।

मृतकों की पहचान मो. यूसुफ मियां 72 वर्ष, इम्तियाज मियां 40 वर्ष, सुभान अंसारी 35 वर्ष और चालक सगीर अंसारी के रूप में हुई है। वहीं, घायलों का नाम याकुफ अंसारी 75 वर्ष और आफताब अंसारी 35 वर्ष है। बताया जाता है कि गजोडीह निवासी डॉ. फारूक अंसारी के पुत्र की शादी थी। इस वजह से सभी लोग सगीर अंसारी की गाड़ी को भाड़े में लेकर गिरिडीह के टिकोडीह गांव गये हुए थे।

घटना की सूचना मिलने के बाद जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी और बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी गिरिडीह हादसे पर दुख जताया है और दुर्घटना में घायल व्यक्ति के इलाज की व्यवस्था करायी। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि गिरिडीह सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मृत्यु की दुःखद खबर से मन आहत है।

परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह घड़ी सहन करने की शक्ति दें। जिला प्रशासन द्वारा दुर्घटना में घायल व्यक्ति को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

Latest News

*बांद्रा में नए उच्च न्यायालय परिसर का भूमि पूजन, मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने किया शिलान्यास*

*मुंबई, 23 सितंबर:* बॉम्बे हाई कोर्ट के प्रस्तावित नए परिसर का भूमि पूजन समारोह आज बांद्रा पूर्व में आयोजित...

More Articles Like This