Sunday, February 15, 2026

BREAKING : गोल बाजार इलाके में चली गोली

Must Read

रायपुर. राजधानी रायपुर में नगरीय निकाय चुनाव के बीच गोल बाजार इलाके में रविवार देर रात गोली चलने से इलाके में दहशत का माहौल है. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपी टप्पू और कलीम को गिरफ्तार किया है. पूरा मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक, उर्स चादर निकालने के दौरान गोली चलाई गई. इसकी सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह, एडिशनल एसपी लखन पाटले समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर की मामले की जांच की. इस मामले में पुलिस टप्पू और कलीम को गिरफ्तार कर दोनों से पूछताछ कर रही है. वहीं घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की भी जांच की जा रही है.

    Latest News

    कनकेश्वरधाम में महाशिवरात्रि महामेला 15 से जलाभिषेक के लिए भारी संख्या में उमड़ेंगे श्रद्धालु

     स्वयंभू भुंईफोड़ कनकेश्वर महादेव के दर्शन हेतु उमड़ेंगे हजारों श्रद्धालु, 15 फरवरी से वार्षिक मेले का शुभारंभकनकी:- हसदेव नदी...

    More Articles Like This