छत्तीसगढ़ में महिलाओं को लेकर किसका चलेगा मास्टर स्ट्रोक?

Must Read

छत्तीसगढ़ में महिलाओं को लेकर किसका चलेगा मास्टर स्ट्रोक?

रायपुर- छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत को लेकर इस बार भाजपा और कांग्रेस दोनों ने घोषणाओं की झड़ी लगा दी है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही किसानों और महिलाओं को सबसे ज्यादा साधा है। दोनों ने ही किसानों और महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा घोषणा किया है।

कोरबा पासिंग कार में पकड़ाया एक करोड़ 12 लाख रुपए, तहसीलदार ने किया जप्त…

कांग्रेस ने इस बार भी किसानों के लिए ऋण माफी करने की घोषणा की है। इसके साथ – साथ धान का समर्थन मूल्य 3200 रुपए करते हुए प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदने की घोषणा की है। वहीं बीजेपी भी किसानों के लिए पीछे नहीं है। पिछली बार 2018 के चुनाव में सबसे ज्यादा किसान मतदाता प्रभावित हुए थे इसलिए इस बार बीजेपी ने भी धान का समर्थन मूल्य 3100 रूपये किया है और पिछले कार्यकाल में बचे दो साल के बोनस को भी एकमुश्त देने घोषणा किया है।

आचार संहिता अवैध कब्जाधारियों के लिए बना अवसर? निगम क्षेत्र में खुलेआम हो रहा अवैध कब्जा और निर्माण..

छत्तीसगढ़ में बिजली को लेकर इस बार कांग्रेस ने 200 यूनिट फ्री बिजली देने का वादा किया है। पिछले बार 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने बिजली बिल हाफ का वादा किया था। कांग्रेस अगर इस बार सरकार में आती है तो बीपीएल कार्डधारी महिलाओं को घरेलू गैस में 500 रुपए सब्सिडी देने का भी वादा कर रही है।

इन सभी घोषणाओं के बीच भाजपा द्वारा महिला मतदाता को प्रभावित करने प्रदेश के हर विवाहित महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत प्रति माह 1000 रुपए और सालाना 12000 रुपए देने का वादा कर रही है। बीजेपी द्वारा बाकायदा इसके लिए हर मोहल्ले और वार्ड में जाकर महिलाओं से फॉर्म भी भरवा रही है।

वन मंडल कार्यालय के समीप स्कॉर्पियो की टक्कर, देखें वीडियो

दिवाली के दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फिर एक बार बड़ा घोषणा किया है। महिलाओं के लिए दीपावली पर्व के दिन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा एक बड़ी घोषणा की गई जिसमें उन्होंने गृह लक्ष्मी योजना के तहत बिना फॉर्म भरे 15000 रुपए सालाना देने की घोषणा की है।

इस तरह मुख्यमंत्री द्वारा किए गए इस घोषणा के बाद पूरे प्रदेश में राजनीतिक हलचल फिर से बढ़ने लग गई है और महिलाओं को लेकर जिस तरह से भाजपा और कांग्रेस द्वारा हर साल राशि देने का जो वादा किया है उसे दोनों ही पार्टी के लिए मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। लेकिन कांग्रेस एक बार फिर भाजपा द्वारा किए गए घोषणा पर भारी पड़ता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि महिलाओं के लिए की गई घोषणा का मास्टर स्ट्रोक किसका था यह तो चुनावी रिजल्ट ही स्पष्ट करेगा।

Latest News

साहू समाज ने आईपीएस अफसर विकास कुमार का किया पुतला दहन

संवाददाता धीरज मेहरा/ छत्तीसगढ़ जगदलपुर प्रदेश में बक्सर कानून व्यवस्था और कवर्धा में पुलिस हिरासत में साहू समाज के...

More Articles Like This