वन मंडल कार्यालय के समीप स्कॉर्पियो की टक्कर, देखें वीडियो
कोरबा – रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होने लगी है जिसके कारण जनहानि भी हो रही है। फिर भी ओवर स्पीड पर नियंत्रण नहीं किया जा रहा है।
ऐसा ही ताजा मामला कोरबा वन मंडल कार्यालय के पास का है जहां पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन चालक ने वन मंडल कार्यालय के दीवार को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना का सुखद पहलू रहा कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि घटना के बाद गाड़ी में एयर बैग खुल गया जिससे कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई।
दुर्घटना कारित वाहन किसका है यह तो पता नहीं चल सका है। लेकिन गाड़ी के पीछे भारत सरकार U/T लिखा हुआ दिखाई दे रहा है। इसके अलावा दुर्घटना क्यों हुई इसका भी वास्तविक कारण अब तक पता नहीं चल सका है।