भाजपा विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री का निधन

Must Read

भाजपा विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री का निधन

उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ शहर पूर्वी क्षेत्र से विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन का आज निधन हो गया। खबर मिलते ही बीजेपी में शोक की लहर दौड़ गई। पूर्व कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन लखनऊ के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली।

जानकारी के अनुसार, 63 साल के आशुतोष टंडन पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें कैंसर की शिकायत बताई जा रही थी। उनके फेफड़े में इन्फेक्शन था और डेंगू भी हो गया था। उनका परिवार लखनऊ का प्रतिनिधित्व करने वाला एक प्रमुख राजनीतिक परिवार था। इसके साथ ही वे एक भले और लोकप्रिय इंसान भी थे।

आपको बता दें कि आशुतोष टंडन योगी सरकार के कार्यकाल के पहले वो नगर विकास के कैबिनेट मंत्री और चिकित्सा शिक्षा के कैबिनेट मंत्री रहे हैं। उनके पिता लाल जी टंडन भी कैबिनेट मंत्री रहे थे।

Latest News

सरकार ने फिल्मों और OTT कंटेंटे के लिए नियमों में किया बदलाव, अब करना होगा ये काम

केंद्र सरकार ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेद तथा व्यापार और वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण...

More Articles Like This