Saturday, February 14, 2026

कोरबा: नगरीय निकाय चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Must Read

कोरबा। जिले के नगरीय निकाय चुनाव के लिए 11 फरवरी को मतदान होना है, जिसके तहत नगर निगम कोरबा सहित कुल 6 नगरीय निकायों में मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। मतदान के लिए 425 बूथ बनाए गए हैं, जिन पर शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पोलिंग पार्टियों को आज रवाना कर दिया गया। प्रशासन की ओर से तीन अलग-अलग स्थानों से मतदान सामग्री वितरित की गई और उन्हें वापस जमा कराने के लिए स्ट्रॉन्ग रूम तैयार किए गए हैं।

मतदान प्रक्रिया की तैयारियां पूरी
मतदान सुबह 8 बजे से शुरू होकर शाम तक चलेगा। इसके लिए केंद्रों पर तैयारियां जोरों पर हैं। मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासनिक अमला लगातार व्यवस्था की निगरानी कर रहा है।

नगर निगम कोरबा और इससे अलग बनाई गई नगर पालिका बांकीमोंगरा के 344 पोलिंग बूथों के लिए पोलिंग पार्टियों को आईटी कॉलेज परिसर, झगरहा से मतदान सामग्री और अन्य दस्तावेज उपलब्ध कराए गए। इससे पहले मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण भी दिया गया।

    Latest News

    कनकेश्वरधाम में महाशिवरात्रि महामेला 15 से जलाभिषेक के लिए भारी संख्या में उमड़ेंगे श्रद्धालु

     स्वयंभू भुंईफोड़ कनकेश्वर महादेव के दर्शन हेतु उमड़ेंगे हजारों श्रद्धालु, 15 फरवरी से वार्षिक मेले का शुभारंभकनकी:- हसदेव नदी...

    More Articles Like This