लखन के मांद में घुसकर जयसिंह ने किया प्रचार, लोगों से वोट देने की अपील

Must Read

कोरबा। प्रदेश के राजस्व मंत्री कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल ने मंगलवार को कोहड़िया में जनसभा का आयोजन किया। यह भाजपा के प्रत्याशी लखनलाल देवांगन का मोहल्ला है। यहां देवांगन के भाई ने कुछ विध्न संतोषियों के साथ मिलकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया। इसके बाद जयसिंह ने खुद लखन लाल के मांद में घुसकर चुनाव प्रचार किया। जहां उन्हें लोगों का व्यापक जन समर्थन मिला। जयसिंह अग्रवाल की सभा में उन्हें सुनने के लिए लोग बड़ी तादात में पहुंचे थे। और लोगों को सम्बोधित किया।

सभा में जयसिंह अग्रवाल ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनवाई। इस दौरान श्री अग्रवाल ने कहा कि सिर्फ छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे देश में कोरबा एक ऐसी विधानसभा है। जहां लोगों को रिकॉर्ड संख्या में आबादी पट्टे मिले हैं। 10000 से अधिक पट्टे का वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि मेरा वादा है कि सरकार बनते ही एक-एक व्यक्ति को पट्टा दिया जाएगा। इसमें किसी को कोई संदेह नहीं होना चाहिए। कोरबा में ऐतिहासिक काम किया है। हर घर बिजली, पानी, राशन कार्ड के अलावा कोरबा जिले का चहुमुखी विकास हुआ है। सड़कों का नेटवर्क विकसित किया गया है।

जयसिंह ने यह भी कहा कि हमने कोरबा जिले में अब तक जितने भी चुनाव लड़े हैं। फिर चाहे वह विधानसभा, लोकसभा महापौर का चुनाव हो। कोरबा क्षेत्र की जनता से इतना जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। इतना उत्साह लोगों में मैंने कभी नहीं देखा। कोरबा क्षेत्र की जनता मेरे कार्यों के साथ ही साथ कांग्रेस के नीतियों से बेहद प्रभावित है।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This