कार से चालक का नियंत्रण हटा, ब्रीज से 30 फीट नीचे गिरी कार…

Must Read

कार से चालक का नियंत्रण हटा, ब्रीज से 30 फीट नीचे गिरी कार…

कोरबा – रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में आए दिन तेज रफ्तार गाड़ियों से सड़क हादसे हो रहे हैं। ताजा मामला दर्री मुख्यमार्ग का है जहां एक कार से चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार रेलिंग को तोड़ते हुए पुल से नीचे जा गिरी। घटना का सुखद पहलू रहा कि किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।

आरक्षक द्वारा वसूली करने का वीडियो हुआ वायरल, एसपी ने किया लाईन अटैच…

पूरी घटना दर्री मुख्यमार्ग की है। बताया जा रहा है कि एनटीपीसी में रहने वाला सुजीत सिंह बालको प्लांट में काम करता है। सुजीत रोज की तरह कल भी ड्यूटी गया था जहां से वापस घर लौट रहा था तभी उसकी क्रेटा कार दर्री मुख्यमार्ग में एरिगेशन कॉलोनी के पहले बने ओवर ब्रिज के पास रेलिंग को तोड़ते हुए पुल के नीचे गिर गई।

कसडोल विधानसभा क्षेत्र में किसकी लहर? किसके सर पर सजेगा विजयी सेहरा?

लोगों का कहना है की घटना का कारण चालक को अचानक से झपकी आना बताया जा रहा है जिससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई और नीचे जा गिरी। घटना के बाद लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई जिसने मिलकर सुजीत को बाहर निकाला। इस घटना में सुजीत को चोट भी आई थी जिसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया।

सरकार बनी तो छत्तीसगढ़ में धान का समर्थन मूल्य 4000 रुपए? किसानों के लिए बड़ी घोषणा…

Latest News

छत्तीसगढ़ सरकार ने तय की CBI की लिमिट

छत्तीसगढ़ में साय सरकार ने CBI की सीमाएं भी तय कर दी हैं। इसके तहत CBI अब प्रदेश में...

More Articles Like This