IND vs SA World Cup 2023 : India beats Africa by 243 runs
IND vs SA World Cup 2023 : विश्व कप 2023 का 37वां मैच भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया। ईडन गार्डन्स में हुए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने अफ्रीका को 243 रनों से हरा दिया। ये दोनों टीम वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। ये हार साउथ अफ्रीका के मनोबल को कमजोर कर सकती है। इस टूर्नामेंट में अफ्पीका को दूसरी हार का सामना करना पड़ा। उनकी पहली हार नीदरलैंड्स के खिलाफ थी।
इस मैच में दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 327 रनों की जरूरत थी। जवाब में टीम 83 रन पर ऑलआउट हो गई। अफ्रीका का एक भी बल्लेबाज 20 रन तक नहीं बना सका। टीम इंडिया के लिए रवींद्र जडेजा ने 5 विकेट लिए। शमी और कुलदीप को 2-2 सफलता मिली।
दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्को ने सर्वाधिक 14 रन बनाए। उनके अलावा टेम्बा बावुमा ने 11, रासी वान ने 13 और डेविड मिलर ने 11 रन बनाए। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने 5 विकेट पर 326 रन बनाए। विराट कोहली ने करियर का 49वां वनडे शतक लगाया। श्रेयर ने 77 रनों की पारी खेली।