400 साल बाद बना विशेष संयोग, इन चीजों की खरीदी से मिलेगा लाभ

Must Read

400 साल बाद बना विशेष संयोग, इन चीजों की खरीदी से मिलेगा लाभ

पुष्य नक्षत्र 2023 :- त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। साथ ही खरीददारी का सिलसिला भी जारी है। बता दें दिवाली से महज एक हफ्ते पहले खरीदी करने का शुभ मुहूर्त पुष्य नक्षत्र पर बनता है। इस बार पुष्य नक्षत्र पर 400 साल बाद दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। दरअसल ज्योतिष शास्त्र में पुष्य नक्षत्र को बेहद ही शुभ माना जाता है। पुष्य नक्षत्र का स्वामी शनि ग्रह होता है। ऐसे में शनि पुष्‍य और रवि पुष्‍य योग का दुर्लभ संयोग इस बार बन रहा है। जो 4 और 5 नवंबर के दिन बनेगा।

महादेव ऑनलाइन सट्टा एप से आरक्षक का क्या है संबंध?

कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा, मिलेगा 46 प्रतिशत, कैबिनेट की बैठक में लिया फैसला…

इस बार पुष्य नक्षत्र का शुभ मुहुर्त 4 नवंबर शनिवार सुबह 7:57 मिनट से शुरु होकर पुष्य नक्षत्र 5 नंवबर रविवार सुबह 10:30 मिनट तक रहेगा। इस दौरान खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है। इसका फल भी जातकों को प्राप्त होता है। इस नक्षत्र में गोल्ड, सिल्वर, बर्तन, शिल्प, चित्रकला और पुस्तक खरीदना उत्तम माना जाता है।

देश के 80 करोड़ गरीबों को अगले 5 साल तक मुफ्त राशन…

दरअसल, इस दिन शनि पुष्य और रविपुष्य के साथ अष्ट महायोग का संयोग बन रहा है। इतना ही नहीं इस दिन अन्‍य राजयोग भी बन रहे हैं जैसे शंख, लक्ष्मी, शश, हर्ष, सरल, साध्य, मित्र और गजकेसरी योग। ऐसा संयोग करीब 400 साल बाद बन रहा है इस वजह से इस दौरान कीमती चीजों की खरीदारी अत्यंत शुभ मानी जा रही है।

BALCO – बालको प्रबंधन के खिलाफ कलेक्टर से हुई शिकायत, वन विभाग और सीएसईबी से जुड़ा है मामला?

 

इसके अलावा रियल एस्टेट में निवेश, नए कामों की शुरुआत, वाहन, जूलरी, कपड़े और अन्य चीजों की खरीदारी के लिए भी ये बेहद शुभ साबित होगा। इन योगों के संयोग की वजह से जातकों को अक्षय फल की प्राप्ति होने की संभावना है। इतना ही नहीं जातक इस दौरान घरेलु और ऑफिस में इस्तेमाल होने वाली चीजों को भी खरीद सकते हैं वो भी आपको बेहद लाभ पहुंचाएगी। पुष्य नक्षत्र 27 नक्षत्रों में आठवां नक्षत्र है। इस वजह से इसे राजा माना जाता है। इस नक्षत्र में सोना, चांदी की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। खास बात ये है कि नक्षत्र का स्वामी शनि ग्रह है इस वजह से ये और ज्यादा लाभकारी माना जाता है।

सिल्वर जुबली पार्क को लेकर नया अपडेट, क्या आप भी जाना चाहते है?

खास बात ये है कि इस साल शनि अपनी स्वराशि कुंभ राशि में और देवताओं के गुरु बृहस्पति मेष राशि में विराजमान है। इस वजह से ये दोनों ही मंगलकारी योग का निर्माण कर रहे हैं। जो बेहद शुभ है। इसका लाभ कई राशियों को होने वाला है। जैसे वृषभ, मेष, तुला, धनु और कुंभ राशि के लोगों को इसका पूरा लाभ मिलेगा।

Latest News

सरकार ने फिल्मों और OTT कंटेंटे के लिए नियमों में किया बदलाव, अब करना होगा ये काम

केंद्र सरकार ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेद तथा व्यापार और वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण...

More Articles Like This