छत्तीसगढ़ का प्रथम चरण मतदान 7 नवंबर को, घोषणा पत्र को लेकर मिली जानकारी…
रायपुर – छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर समय बिल्कुल ही करीब आ गया है। छत्तीसगढ़ का प्रथम चरण का चुनाव 7 नवंबर को होना है। लेकिन अब तक राजनीतिक पार्टियों के द्वारा घोषणा पत्र जारी नहीं किया गया है जिसको लेकर पूरे प्रदेश में चर्चा भी हो रही है।
इसी बीच बड़ी खबर आ रही है कि भारतीय जनता पार्टी जल्द ही घोषणा पत्र जारी करने वाला है। सूत्रों की माने तो केंद्रीय नेतृत्व द्वारा जल्द ही घोषणा पत्र को लेकर ऐलान कर दिया जाएगा।
प्रदेश के सभी विधानसभा में लोगों को घोषणा पत्र का बेसबरी से इंतजार है। छत्तीसगढ़ में भाजपा इस बार चुनाव को लेकर लोगों के लिए क्या घोषणा कर सकती है? और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि किसानों को लेकर भाजपा आखिरकार क्या बड़ा ऐलान करेगी? यह भी घोषणा पत्र में महत्वपूर्ण है।
पिछले विधानसभा चुनाव में देखा जाए तो भाजपा सत्ता में थी और कांग्रेस ने चुनाव से पहले किसानों को पहले साधते हुए उनके कर्ज माफी के साथ-साथ समर्थन मूल्य बढ़ाने की बात कही थी, जिसके बाद छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की एक तरफा जीत हुई थी। इस बार भी कांग्रेस ने किसानों के कर्ज माफी को लेकर ऐलान कर दिया है। वही समर्थन मूल्य बढ़ाने की भी बात कही जा रही है, साथ ही साथ प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान लेने का भी घोषणा कर चुकी है।
ऐसे में भारतीय जनता पार्टी किसानों को अपनी ओर रिझाने के लिए क्या कुछ बड़ा करेगी यह पूरे प्रदेश में चर्चा बनी हुई है। कयास लगाया जा रहा है कि जल्द ही भाजपा घोषणा पत्र जारी कर सकती है।