Boat overturned in the river, 3 people died in the accident
छपरा। छपरा में बड़ा हादसा हो गया है। यहां के मटियार घाट पर सरयु नदी में आज शाम एक नाव पलट गई। जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है और 18 लोग लापता बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही चारों तरफ हाहाकार मच गया।
बिहार के छपरा में बड़ा नाव हादसा, माँझी के मटियार में सरयू नदी में डूबी नाव. 3 लोगों के शव बरामद और करीब डेढ़ दर्जन लोगों के अभी भी लापता होने की सूचना. pic.twitter.com/IaF3q30RSZ
— Utkarsh Singh (@UtkarshSingh_) November 1, 2023
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस की टीम ने अब तक तीन शवों को बरामद किया है। बाकी अन्य की तलाश जारी है। बचाव अभियान में अंधेरा बाधा बन रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला के डीएम और एसपी घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं।
यहां पहुंच कर उन्होंने स्थानीय प्रशासन को तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लापता लोगों को ढूंढने के निर्देश दिए। फिलहाल यहां अफरातफरी का माहौल है। नाव पलटने के सही कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।