कैसे होगी धान की खरीदी? आदेश जारी कर अधिकारियों ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा?

Must Read

कैसे होगी धान की खरीदी? आदेश जारी कर अधिकारियों ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा?

सक्ती – पूरे छत्तीसगढ़ में आज 1 नवंबर से धान की खरीदी की शुरुआत हो गई है। धान खरीदी को लेकर जिम्मेदार विभाग ने सभी खरीदी केंद्रों के लिए प्रभारी एवं कंप्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति तो कर दी है लेकिन जो व्यवस्थाएं उन्हें मिलनी चाहिए वह नहीं दी गई है जिसके कारण खरीदी प्रभारी को अव्यवस्था का शिकार होना पड़ रहा है जिसका खामियाजा अब किसानों को भुगतना पड़ेगा। वहीं जिम्मेदार अधिकारियों ने सूची जारी कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है।

अजय चंद्राकर का नामांकन हुआ निरस्त, इस वजह से किया गया रिजेक्ट

आपको बता दें खरीफ विवरण वर्ष 2023 – 24 को लेकर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर नोडल कार्यालय द्वारा जिला सक्ती के सभी समितियो में धान उपार्जन को लेकर खरीदी प्रभारी एवं कंप्यूटर ऑपरेटर करने निर्देश दिए थे, जिसके परिपालन में सभी खरीदी केंद्रवार अधिकृत कर्मचारियों को नियुक्त कर दिया गया है, साथ ही उन्हें खरीदी करने एवम् खरीदी केंद्र में व्यवस्था करने की पूर्ण जिम्मेदारी एवं परिदान करने आदेशित किया है।

सड़क पर फैला बारदाना किसका? कौन है इसका जिम्मेदार?

सूत्रों की माने तो किसी भी समिति को अब तक खरीदी के लिए जरूरी सामग्री की आपूर्ति हेतु अग्रिम राशि का आवंटन नहीं किया गया है जिसके कारण खरीदी के लिए आवश्यक सामाग्री क्रय नहीं की जा सका है जिसके कारण धान खरीदी में खरीदी प्रभारी से लेकर किसानों को अनावश्यक परेशानी होगी।

नगर निगम कोरबा के अधिकारियों ने किया भ्रष्टाचार? निर्माण हुआ नहीं और कर दिया भुगतान?

सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि पिछले दिनों कलेक्टर कार्यालय में हुई बैठक में कलेक्टर द्वारा जिले के नोडल अधिकारी को इस मामले को लेकर त्वरित निराकरण करने निर्देश भी दिया गया था, बावजूद नोडल अधिकारी निस्क्रीय नजर आ रहे हैं। शायद यही कारण है कि अब तक सभी खरीदी केंद्र में प्रभारियों को मिलने वाली राशि का भुगतान नहीं हो सका है। समय रहते राशि भुगतान अगर नहीं किया जाता है तो इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता की खरीदी में किसानों को बड़ी दिक्कत होगी, वही खरीदी केंद्र में प्रभारी से लेकर पूरे कर्मचारी भी परेशान होंगे।

अब देखना होगा कि इस मामले में जिम्मेदार अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं और कब तक समिति के प्रभारी को राशि का आवंटन किया जाएगा? यह तो आगे की कार्रवाई से ही स्पष्ट होगा।

Latest News

बांकीमोंगरा नगर पालिका के सेटअप और विकास कार्यों के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात

नवनिर्मित बांकीमोंगरा नगर पालिका के विकास कार्यों को लेकर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में बांकीमोंगरा नगर पालिका...

More Articles Like This