धान खरीदी को लेकर विभाग की कैसी तैयारी? प्रभारियों की अब तक नहीं हुई नियुक्ति?

Must Read

धान खरीदी को लेकर विभाग की कैसी तैयारी? प्रभारियों की अब तक नहीं हुई नियुक्ति?

रायपुर – प्रदेश भर में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 1 नवंबर से शुरू होनी है जिसे लेकर विपणन विभाग की तैयारी अंतिम चरण पर है। इसी बीच बड़ी खबर आ रही है कि छत्तीसगढ़ के नवीन जिला सक्ती और जांजगीर चांपा की सभी सहकारी समितियो में धान खरीदी को लेकर अब तक खरीदी प्रभारी और कंप्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति नहीं की गई है। ऐसे में खरीदी को लेकर जिले में चर्चा होने लगी है।

जिम्मेदार विभाग द्वारा धान खरीदी को लेकर कितने गंभीर है, यह उनकी कार्यशैली से स्पष्ट है। आपको बता दें धान खरीदी को केवल दो दिन शेष रह गए हैं। 1 नवंबर से धान खरीदी पूरे प्रदेश में होनी है। ऐसे में सभी खरीदी केंद्रों में प्रभारी की नियुक्ति की जानी है। लेकिन जांजगीर चांपा और सक्ती जिले में अब तक नियुक्तियां नहीं हो सकी है।

इस संदर्भ में जिले के नोडल अधिकारी अश्वनी पांडे से मोबाईल पर संपर्क कर जानकारी चाही गई लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

क्या दागी लोगों को फिर से सौंपी जाएगी जिम्मेदारी…

पिछले दो सालों में धान खरीदी में भ्रष्टाचार चरम पर रही है। फर्जी रकबा पंजीयन कराकर धान बिक्री करने से शासन को आर्थिक क्षति भी हुई, जिसको लेकर कई तरह की शिकायतें भी प्रशासन स्तर से लेकर शासन स्तर तक पहुंची है। ऐसे में कहा जा रहा है कि क्या इस बार भी इन दागी जिनके खिलाफ कई सारी शिकायतें हैं उनको खरीदी की जिम्मेदारी दी जाएगी या नहीं? अगर जिम्मेदारी दी जाती है तो इसे क्या जिम्मेदार अधिकारियों का संरक्षण माना जाएगा? यह अपने आप में एक बड़ा सवाल है।

Latest News

कवर्धा कांड…एडिशनल कलेक्टर जांच अधिकारी बनाए गए:साहू समाज बोला-IPS पल्लव को बर्खास्त कर FIR दर्ज करो, तीनों परिवारों को 1-1 करोड़ मुआवजा भी

छत्तीसगढ़ के कवर्धा के लोहारीडीह हिंसा पर साहू समाज ने तीनों परिवार को एक-एक करोड़ रुपए मुआवजा देने और...

More Articles Like This