इस बार दीपोत्सव से पहले जगमगाएगी अयोध्या का हर चौराहा

Must Read

इस बार दीपोत्सव से पहले जगमगाएगी अयोध्या का हर चौराहा

उत्तर प्रदेश अयोध्या में दीपोत्सव को और भव्य बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। दीपोत्सव के तहत राम की पैड़ी पर 11 नवंबर को 24 लाख दीये जलाए जाएंगे और दीपावली की पूर्व संध्या पर यहां लाइट एंड साउंड शो का आयोजन शुरू होगा। अयोध्या में 11 नवंबर से राम की पैड़ी पर रोजाना एक भव्य लाइट एंड साउंड शो भी आयोजित किया जाएगा। पर्यटन विभाग द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार हर दिन दो शो होंगे और इसे सरकार से हरी झंडी मिल गई है।

इस बार दीपोत्सव पर केवल अयोध्या धाम ही नहीं बल्कि समूचा शहर उत्सव के रंग में सराबोर रहेगा। शहर का हर चौराहा दीपों की रौशनी से जगमग होगा। हर प्रतिष्ठान खूबसूरत झालरों व रंगोली से सजा धजा नजर आएगा। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पहले इस दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारी में प्रशासन जुट गया है। राममंदिर के आसपास एक-दो नहीं बल्कि 6 बड़े मंचों पर देश दुनिया की रामलीलाओं का मंचन श्रद्धालुओं को आनंदित करेगा। स्थानीय, प्रादेशिक व अंतर्राष्ट्रीय स्तर की रामलीलाओं का मंचन होगा।

Latest News

BJP सांसद सुभाष बराला की कार दुर्घटनाग्रस्त, गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती, चुनाव प्रचार से लौटते वक्त पेड़ से टकराई कार

भाजपा  के राज्यसभा सांसद सुभाष बराला सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सुभाष बराला हरियाणा ...

More Articles Like This