Thursday, February 26, 2026

जगदलपुर सदर वार्ड 10 में युवा कांग्रेस प्रत्याशी मोईन रजा कुरैशी को अपार जनसमर्थन, बदलाव की लहर तेज

Must Read

जगदलपुर.बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में सदर वार्ड नंबर 10 के युवा कांग्रेस प्रत्याशी मोईन रजा कुरैशी को मिल रहा वार्ड वासियों का अपार जनसमर्थन, आपको बता दें कि सदर वार्ड क्रमांक 10 ओबीसी मुक्त आरक्षण वार्ड है। जिसमें भाजपा से संजय विश्वकर्मा एवं कांग्रेस से मोईन रजा कुरैशी चुनावी मैदान मे अपनी किस्मत आजमा रहे है। यहां दोनों के बीच सीधा मुकाबला है।

बता दें वार्ड में हमेशा से यहां लोग मूलभूत सुविधाओं जैसे बिजली पानी साफ सफाई धूल से परेशान है ,महिनों महिनों तक सफाई नही होती व्यवस्था लचर है । और इस बार परिवर्तन चाहते है। , वार्ड वासियों ने बताया अब तक के पार्षद वार्ड की समस्याओं को लेकर हमेशा उदासीन रहते है। जिसका खामियाजा वार्ड वासियों को भुगतना पड़ता है इसलिए इस बार परिवर्तन करेंगे । वार्ड के निवासी नवाब खान ने बताया कि नालियों की सफाई महीनों तक नहीं होती ,शहर के मध्य वार्ड होने के बावजूद भी सफाई पर किसी का ध्यान नहीं है उन्होंने कहा कि वार्ड में समस्याओं का अंबार है। उन्होंने वार्ड मेंबर चुनने पर कहा कि वार्ड पार्षद वार्ड की समस्याओं को लेकर लड़ा जाता है । पार्षद. चुनाव में व्यक्ति महत्वपूर्ण होता है। पार्षद उसे चुनना चाहिए जो आपको सहज और सरलता उपलब्ध हो, जो समस्याओं को समझे और उसका निराकरण करें ।

    Latest News

    Big Action By ACB : SBI में 2 करोड़ के गबन मामले में महिला कैशियर गिरफ्तार, मोबाइल से खुलेंगे कई राज

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बैंकिंग जगत में हड़कंप मचाने वाले एक बड़े घोटाले का पर्दाफाश...

    More Articles Like This