कोरबा में फिर हुई चेन स्नेचिंग, महिला के गले से सोने का चेन पार….

Must Read

कोरबा में फिर हुई चेन स्नेचिंग, महिला के गले से सोने का चेन पार….

कोरबा – जिले में चेन स्नेचिंग की घटना लगातार होने लगी है, वहीं पुलिस अपराधियों को पकड़े में असफल है। बीती रात जिले में फिर चेन स्नेचिंग की एक वारदात हुई है जिसमें एक वृद्ध महिला को अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बनाया और उसके गले से लगभग ढाई तोले सोने का चैन उड़ा कर ले गए पूरी घटना एमपी नगर दुर्गा पूजा पंडाल समिति की है।

बताया जा रहा है कि एमपी नगर दुर्गा पूजा पंडाल के पास शाम को आरती होने के बाद लोगों की बड़ी भीड़ उमड़ी हुई थी और प्रसाद लेने लोग खड़े हुए थे। इसी बीच वृद्ध महिला भी अपने परिजनों के साथ प्रसाद लेने भीड़ में खड़ी हुई थी। इसी भीड़ का फायदा उठाते हुए दो अज्ञात चोरों ने महिला के गले से सोने का चेन पार कर दिए। इस मामले की शिकायत होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी अनुसार सिविल लाइन थाना रामपुर अंतर्गत आदर्श नगर पोड़ी बहार निवासी नंदरानी साहू 65 वर्ष अपने परिजनों के साथ दुर्गा पूजा देखने एमपी नगर आई हुई थी। परिजन सहित महिला पूजा पाठ करने के बाद प्रसाद लेने चली गई। लेकिन जहां प्रसाद वितरण हो रहा था वहां काफी भीड़ था। प्रसाद लेने के लिए सभी भीड़ में खड़े हो गए। इस बीच अचानक कुछ अज्ञात आरोपियों ने महिला की गले से ढाई तोले का सोने का चेन पार कर दिए।

जैसे ही महिला को इस बात का एहसास हुआ तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद नगर कोतवाल रूपक शर्मा और सिविल लाइन थाना प्रभारी टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे जहां लोगों से पूछताछ करना शुरू कर दिया। लेकिन अपराधियों तक पुलिस पहुंच पाने में असफल रही।

आपको बता दें सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरी और चेन स्नेचिंग की घटनाएं लगातार हो रही है। कुछ दिनों पहले ही कोरबा में चेन स्नेचिंग की दो बड़ी घटना हुई थी जिसके आरोपी अब तक पुलिस के पकड़ में नहीं आए हैं।इसी बीच एक और चेन स्नेचिंग की घटना हो जाना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगा है।

सार्वजनिक कार्यक्रम तीज पर्व को लेकर अपराधी काफी सक्रिय रहते हैं और इस तरह के वारदातों को अंजाम देने में पीछे भी नहीं हटते। लोगों को अपने आप को सुरक्षित करने की जरूरत है। पुलिस मामले की शिकायत के बाद आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Latest News

नाट्य समीक्षा: “क्रॉस पर्पज” नागपुर में मन मोह लेता है

नागपुर, 21 सितंबर 2024 – कल रात शहर ने अल्बर्ट कैमस के "क्रॉस पर्पज" का एक शक्तिशाली प्रदर्शन देखा,...

More Articles Like This