मां मड़वारानी के दरबार में पहुंचे पुलिस कप्तान जितेंद्र शुक्ला, मत्था टेककर की जिले की सुख शांति की कामना

Must Read

Police Captain Jitendra Shukla reached Maa Madwarani Temple

कोरबा जिले के नए नियुक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला शुक्रवार को मां मड़वारानी के दरबार पहुंचे। उन्होंने माता रानी के दरबार में माता के सामने मत्था टेक जिले की खुंशियो और शांति की कामना की। इसके बाद, समिति के सदस्यों के साथ चर्चा के बाद, मातहत अधिकारी व जवानों को सुरक्षा संबंधी दिशा निर्देश जारी किए।

कोरबा चांपा मार्ग में ऊंची पहाड़ी पर मां मड़वारानी विराजित हैं, जहां हर साल नवरात्र का शुभारंभ पंचमी तिथि से होती है। इस बार भी गुरुवार से शारदीय नवरात्र का प्रारंभ हो गया हैं। इस बीच आज जिला पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला भी ऊंची पहाड़ी पर चढ़कर मां मड़वारानी का दर्शन करने पहुंचे।

उन्होंने विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद माता रानी के दरबार में मत्था टेककर जिले में सुख शांति की कामना की। पहाड़ी में झींका महोरा समिति के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे। उन्होंने पुलिस कप्तान का स्वागत चुनरी भेंट कर किया। पुलिस अधीक्षक श्री शुक्ला ने समिति के सदस्यों से सुरक्षा के अलावा कई अन्य मसलों पर चर्चा की। तत्पश्चात् मातहत अधिकारी व जवानों को सुरक्षा संबंधी दिशा निर्देश जारी किए, ताकि माता के दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उनके साथ अनहोनी घटित न हो।

इस अवसर पर उरगा थाना प्रभारी निरीक्षक युवराज तिवारी के अलावा सहस कौशिक, रेवाराम चन्द्रवंशी, पीयूष गुरुद्वान, संजीव शर्मा, सुरेन्द्र कंवर, सुखदेव कैवर्त, राजू बरेठ आदि उपस्थित थे।

Latest News

घायल सांप को लेकर ईलाज कराने पहुंचे अस्पताल:सभी देखकर रह गए हैरान, डाॅक्टर ने दवा लगाया, रायगढ़ के एक घर में घायल मिला था

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक घायल सांप को लेकर उसका ईलाज कराने...

More Articles Like This