पति की छोटी सी बात ना मानने पर पति ने कर दी हत्या…

Must Read

पति की छोटी सी बात ना मानने पर पति ने कर दी हत्या…

रायगढ़ – पति पत्नी के मामूली विवादों के कारण पत्नी ही हत्या हो गई। कातिल कोई और नहीं बल्कि उसका जीवन साथी ही था जो उसे सात बंधनों में बांधकर सात फेरे लेते हुए शादी रचाई थी। लेकिन पत्नी की छोटी से बात ने पति को कातिल बना दिया। पूरी घटना ले लूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत की है।

प्राप्त जानकारी अनुसार लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रूपडेगा दर्रीपाड़ा निवासी पुलु राम कुम्हार पिता स्वर्गीय जोधन राम उम्र 65 वर्ष 16 अक्टूबर की रात अपने किसी काम को खत्म कर रात में घर आया। घर आने पर उसे बहुत ज्यादा भूख लगी थी लेकिन उसकी पत्नी ने खाना नहीं बनाया था।खाना नहीं बनने पर पत्नी सुकरी बाई उम्र 60 वर्ष के साथ उसका विवाद हो गया।

दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि वृद्ध पति ने अपनी पत्नी की जमकर पिटाई कर दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी की मौत होने पर पति वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। सुबह जब मृतिका का भाई नंदलाल कुम्हार अपनी बहन के यहां आया तो उसने अपनी बहन को मृत अवस्था में देखकर उसके होश उड़ गए।

भाई ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी जिसके बाद मामले में अपराध पंजीबद किया गया। घटना की रिपोर्ट के बाद लैलूंगा पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया और फरार आरोपी की तलाश में जुट गए। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली की आरोपी को दर्री के पास देखा गया है जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच फरार आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक डिमांड में पेश किया जिसे जेल दाखिल कर दिया गया।

Latest News

छत्तीसगढ़ सरकार ने तय की CBI की लिमिट

छत्तीसगढ़ में साय सरकार ने CBI की सीमाएं भी तय कर दी हैं। इसके तहत CBI अब प्रदेश में...

More Articles Like This