चीन बनाएगा समुद्र के अंदर दुनिया का सबसे बड़ा टेलीस्कोप…

Must Read

चीन बनाएगा समुद्र के अंदर दुनिया का सबसे बड़ा टेलीस्कोप…

चीन पश्चिमी प्रशांत महासागर के अंदर दुनिया का सबसे बड़ा टेलिस्कोप बनाने जा रहा है, यानी World’s Largest Underwater Telescope,चीन के लोग इसे हाई लिंग (Hai Ling) कह रहे हैं। हाई लिंग का चाइनीज में मतलब होता है समुद्री घंटा, असल में इसका पूरा नाम है ट्रॉपिकल डीप सी न्यूट्रिनो टेलिस्कोप – TRIDEN। यह टेलिस्कोप 2030 तक बन कर पूरा हो जाएगा, इसे बाद यह न्यूट्रिनों यानी घोस्ट पार्टिकल्स की स्टडी करेगा।

न्यूट्रिनो वो भूतिया कण हैं, जो हर सेकेंड 100 बिलियन यानी 1000 करोड़ कण आपके शरीर के हर वर्ग सेंटीमीटर से गुजरते हैं. लेकिन आपको पता नहीं चलता। न ही ये दिखते हैं, इन कणों में अबूझ इलेक्ट्रिकल चार्ज होता है। यानी उसकी गणना नहीं की जा सकती, न ही इनमें कोई वजन होता है, न ही ये किसी भी पदार्थ से इंटरैक्ट करते हैं।

लेकिन, वैज्ञानिक अगर इनकी गति को धीमा कर दें तो कुछ कणों की स्टडी की जा सकती है। इससे हमारे ब्रह्मांड की उत्पत्ति का पता चलेगा। अंतरिक्षय में होने वाले विस्फोटो, रोशनी, अंधेरा और स्पेस में होने वाले टक्करों की जानकारी मिलेगी। यहीं पर हाई लिंग का काम शुरू होता है, ये बात इस प्रोजेक्ट के प्रमुख साइंटिस्ट शू डोंगलियान ने बताई।

जानिए कैसी होगी इसकी संरचना..

चीन के इस विशालकाय समुद्री टेलिस्कोप में 24 हजार से ज्यादा ऑप्टिकल सेंसर लगे होंगे। इन्हें 1211 स्ट्रिंग्स में लगाया जाएगा। ये सभी स्ट्रिंग्स 2300 फीट ऊंचे होंगे. ये समुद्र की तलहटी से बंधे होंगे, जबकि इनका सिरा समुद्र की ऊपरी सतह की तरफ होगा। जब यह ऑपरेशनल होगा, तब अपने आसपास 7.5 क्यूबिक किलोमीटर के इलाके में न्यूट्रिनो की खोज करेगा।

अभी दुनिया का सबसे बड़ा न्यूट्रिनो डिटेक्टर अंटार्कटिका के एमंडसेन-स्कॉट साउथ पोल स्टेशन पर मौजूद है। यह 1 क्यूबिक किलोमीटर के इलाके को कवर करता है। इसके मतलब ये है कि चीन का हाई लिंग टेलिस्कोप ज्यादा संवेदनशील और ताकतवर साबित होगा, इस प्रोजेक्ट की शुरुआत 2026 में होगी और यह 2030 तक बनकर तैयार हो जाएगा।

Latest News

न्यूयॉर्क में पीएम मोदी का मेगा शो, पांच घंटे पहले से जुटने लगे लोग; 10 Points में जानिए कार्यक्रम की सभी खास बातें

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे का आज दूसरा दिन है। राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ द्विपक्षीय...

More Articles Like This