ईडी का अधिकारी बताकर लूट लिए 3.20 करोड़ रुपए, एक और आरोपी गिरफ्तार….
नई दिल्ली – खुद को ईडी का अधिकारी बताकर कथित तौर पर एक व्यक्ति से 3 करोड़ 20 लाख रुपए के लूट के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अधिकारियों ने बताया कि घटना शुक्रवार रात की है। आरोपियों ने शिकायतकर्ता का अपहरण कर लिया और फिर उसके घर में घुस गए और बंदूक के दम पर 3 करोड़ 20 लाख रुपए लूट कर लिए थे।
पूरी घटना पश्चिमी दिल्ली के बाबा हरिदास नगर की है जहां एक गिरोह ने खुद को ईडी के अधिकारी बताकर 3.20 करोड़ की लूट की थी। इस घटना के में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था, उसके साथ ही आरोपियों से 1.27 करोड़ रुपए बरामद भी किए गए थे। उन्होंने बताया कि चौथे आरोपी की पहचान हिस्ट्री सीटर विजय ग्रोवर (41) के रूप में हुई है जिसकी गिरफ्तारी हुई है।