एसपी बंगले में फन फैलाए दिखा जहरीला सर्प, मचा हड़कंप…

Must Read

एसपी बंगले में फन फैलाए दिखा जहरीला सर्प, मचा हड़कंप…

कोरबा – जिले में विलुप्त प्रजाति के सर्प पाए जाते हैं इसीलिए कोरबा को सर्पलोक भी कहा जाने लगा है। लगातार सर्प निकलने की घटनाएं सामने आते रहती हैं। कभी बंगले पर, कभी घर पर, कभी कार में या कभी बाइक में, ये अब आम बात हो गई है। इसी तरह एक और घटना सामने ही है जहां कोरबा एसपी बंगले में एक सर्प फन फैलाए बैठा था।

CGPSC SCAM 2023 – पीएससी में चयनित बनेंगे पक्षकार, हाई कोर्ट ने दिया निर्देश…

बंगले पर काम करने वाले कर्मचारी की नजर फन फैलाए सर्प पर पड़ी। उन्होंने इसकी सूचना सर्पमित्र अविनाश यादव को फोन पर दी। सूचना मिलने के बाद अविनाश यादव मौके पर पहुंचा और सफलतापूर्वक सर्प का रेस्क्यू किया। सर्प रेस्क्यू कर रहे अविनाश को सभी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

किराए पर लगा सकते हैं वाहन, 2250 रुपए से लेकर 2345 रुपए मिलेंगे प्रतिदिन….

प्राप्त जानकारी अनुसार आज सुबह लगभग 11 बजे एसपी बंगले के गार्डन में फन फैलाए सर्प बैठा हुआ है जिसपर पहली नजर वहां काम करने वाले कर्मचारी पर पड़ी। सर्प को देखकर वह डर गया और इसकी सूचना सर्पमित्र अविनाश को दी। सूचना मिलने के बाद सर्पमित्र एसपी बंगला पहुंचा और सर्प का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। बताया जा रहा है कि सर्प की लंबाई लगभग 2.5 फीट थी जो की जहरीला प्रजाति का था। हालाकि समय रहते सफलता पूर्वक रेस्क्यू कर लिया गया जिससे कोई अनहोनी घटना भी नहीं हुई।

Latest News

बांकीमोंगरा नगर पालिका के सेटअप और विकास कार्यों के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात

नवनिर्मित बांकीमोंगरा नगर पालिका के विकास कार्यों को लेकर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में बांकीमोंगरा नगर पालिका...

More Articles Like This