आधी रात पत्नी ने काटा पति का गला, एफआईआर दर्ज

Must Read

आधी रात पत्नी ने काटा पति का गला, एफआईआर दर्ज

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में पति-पत्नी के रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला आया है एक महिला ने विदेश से आए पति का गला काट दिया। किसी तरह वो घर से बाहर निकाला और शोर मचाने लगा। इसके बाद आसपास के लोग घायल को सदर अस्पताल ले गए। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला मुबारकपुर थाना क्षेत्र के कादिरपुर गांव का है। यहां रहने वाला राम विजय यादव दोहा (कतर) में कई सालों से नौकरी करता था। एक महीने पहले ही वह घर आया था। उसका कहना है कि पत्नी के गैर मर्दों के साथ संबंध हैं, इस वजह से उसके कहीं भी आने-जाने पर रोक लगाई थी, इससे वो नाराज थी।

इसी बीच शुक्रवार रात जब वो अपने कमरे में पत्नी के साथ सो रहा था, तभी पत्नी ने चाकू से उसके गले पर वार किया। इससे वो उठा और देखा कि पत्नी के हाथ में चाकू है। किसी तरह से धक्का देकर वो वहां से भागा और अपनी जान बचाई। इसके बाद बाहर आकर शोर मचाया।

इस दौरान पत्नी पीछा करते हुए आई। मगर शोर सुनकर आए ग्रामीणों को देखकर छुप गई। इसके बाद बाद लोग घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले गए। इस दौरान उसने आपबीती सुनाई, जिसे सुनकर लोग दंग रह गए। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This