अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर रायपुर के माना में मां दुर्गा का भव्य पंडाल किया गया तैयार

Must Read

अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर रायपुर के माना में मां दुर्गा का भव्य पंडाल किया गया तैयार

रायपुर- हिंदू पंचाग के अनुसार नवरात्री का पर्व बहुत ही खास माना जाता है। शारदीय नवरात्री कल से शुरू होने वाली है। हर चौक चौराहे मंदिर पर मां दुर्गा के आगमन की तैयारियां जोरो से की जारी है। हर जगह दुर्गा पूजा की धूम होती है। कहीं मंदिरों को सजाया जा रहा है तो कहीं पंडालों को। इस बीच रायपुर के माना में हर भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है जिसके निर्माण में करीब 40 लाख रुपए का खर्च आया है।

दरअसल, दुर्गा पूजा के लिए अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर रायपुर के माना में भव्य पंडाल तैयार किया गया है। हर साल की तरह इस साल भी यह पंडाल काफी भव्य और आकर्षक होने वाला है। इसे करीब डेढ़ महीने से निर्माण किया जा रहा है। इस पंडाल का काम लगभग पूरा हो गया है। वहीं इस पंडाल समिति के सदस्य बताते है कि कोलकाता से लगभग 100 कारीगर इस पंडाल के निर्माण में जुटे थे। इस पंडाल के निर्माण में लगभग 40 लाख रूपए का खर्च आया है, जहां मां दुर्गा अपने भव्य स्वरूप में विराजमान होंगी। बता दें कि माना में दुर्गा पूजा बहुत ही धू्मधाम से मनाया जाता है और इस भव्य पंडाल को देखने के लिए दूर-दूर से भी लोग आते हैं।

Latest News

*ब्रेकिंग न्यूज: कोरबा में इनकम टैक्स के नाम पर लूट, 2.35 लाख की चोरी*

कोरबा. 20 सितंबर 2024 को फ्लोरा मैक्स प्राईवेट कंपनी के ऑफिस में छह अज्ञात व्यक्तियों ने इनकम टैक्स और...

More Articles Like This